Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – 2023

Spread the love
Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – आलू पराठा रेसीपी

पराठा कितने प्रकार का होता है - Aalu ka Paratha Recipe in Hindi

Table of Contents

Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – आलू पराठा रेसीपी, राम राम जी आज आप लोगों का स्वागत है हमारे ब्लॉग चंपारण वाला में | दोस्तों सर्दी का मौसम आ गया है और इस समय आपको पता ही है. इसमें सबसे ज़्यादा 3 या 4 प्रकार के खाने वाला जो आपको पसंद है वो है पराठे या तो गोभी के पराठे, मूली के पराठे, मेथी के पराठे, उसमें सबसे पसंदीदा हम सभी का फेवरेट है, आलू के पराठे यानि आलू पराठा रेसिपी | और उसमें थोड़ा सा दिक्कत आता है या तो आपका पराठा अच्छा से फुलता नहीं है या तो फ़ट जाता है |

इन सारे दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए हम आज आप लोगों के साथ share करेंगे आलू के पराठे बिल्कुल आसान तरीके से और हां दोस्तों इसमें हम अपना देसी तरीके से जो टमाटर की चटनी बनाते हैं उसको बनाएंगे, अचार भी अपने तरीके से बनाएंगे | तो चलिए शुरू करते हैं सुगन्धित और स्वादिस्ट आलू  का पराठा बनाना |

आलू उबालने का सही तरीका - Best Aalu ka Paratha Recipe in Hindi

आलू के पराठे बनाने के लिए हम चूल्हा जला लेंगे और आलू धो कर दो भागो में कट कर ताकि आलू जल्दी उबल जाये  कढ़ाई में रख देंगे | दस मिनट लगेंगे उबलने में, अब हमारा आलू उबल गया है | इसको निकाल देते हैं | सभी आलू को हम निकाल देंगे कढ़ाई से | आलू को ज़्यादा देर पानी में ना रखे, ज्यादा देर पानी में रखने से अल्लू चोखा (मैश) बनाते समय गिला हो जाता है, जिस से आटे के डो (लोई) में भरने में दिक्कत आती है|

आटा गुथने का सही तरीका - Aalu ka Paratha Recipe in Hindi

Aalu ka Paratha Recipe in Hindi –  में जब तक हमारा आलू ठंडा हो रहा है हम आटा गूंथ लेते है पराठे के से पराठे के लिए आटा गूंध लेते है तो अगर हमने आलू एक कीलो लिया है तो आटा 1.250 किलो लेंगे, आटे में पानी मिलाने से पहले इसमें हम डालेंगे एक टी स्पून अजवाइन और एक टी स्पून नमक | और एकदम एक सॉफ्ट डो (लोई) बनाएंगे | पराठे के लिए रोटी से भी हल्का सॉफ्ट डो होता है तो देखिए हमारा गेहूं के आटे का डो वन के तैयार हो गया है|

आलू का फिलिंग (चोखा) तैयार करना - Aalu ka Paratha Recipe in Hindi

अब इसको हम ढक के रख देंगे और सबसे पहले हम आलू का चोखा (फिलिंग) बनाना शुरू करते हैं | तो आलू में हम थोड़ा सा पीस के मसाला डालेंगे | एक अदरक का टुकड़ा है, छह सात लहसुन की कलि है चार हरी मिर्च है | हरी मिर्च अपने स्वाद के हिसाब से डालें पराठा तो चटपटा ही बढ़िया लगता है और इसमें से कोई भी चीज स्किप भी कर सकते हैं आप | आप अगर लहसन पसंद नहीं करते हैं तो खाली अदरक ही इसमें पीस के डाल सकते हैं. तो इसको हम पीस लेते हैं |  मेरा मसाला पीस गया है इसको रख लेते हैं |

अब हम कढाई को धो कर चूल्हे पर रखेंगे और उसी में एक टी स्पून  से थोड़ा सा ज़्यादा सरसों का तेल डालेंगे, ध्यान रहे ज़्यादा तेल नहीं डालेंगे और फिर एक टी स्पून जीरा डाल देते हैं आप चाहे तो जीरा को मसाले में पीस भी सकते हैं| अब हमारा आलू ठंडा हो चूका होगा, आलू का छिलका उतर लेंगे| इधर हम जीरा डाल रखे हैं और धीरे धीरे भुन रहा है तब तक आलू को मैश (चोखा) तैयार कर लेंगे जिसमें बिल्कुल दाना नहीं रहे |

अगर दाना रहेगा तो पराठे फ़ट जाएंगे | पराठे तो वैसे बहुत तरीका से बनाया जाता है लेकिन एक ही तरीका जो सबसे अच्छा लगता है वो है  पुराना तरीका और जो हम इस ब्लॉग में बता रहे हैं आप लोगों को, क्योंकि सर्दी आते पराठा याद आने लगता है और आलू का पराठा तो सबसे ही बढ़िया होता है |

बनाने के लिए तो आप दूसरा तरीका से भी बना सकते हैं. मैं भी बता दूंगा आपको. लेकिन जो मैं पहला तरीका बता रहा हूँ वह सबसे बढ़िया तरीका है | जीरा हमारा तड़क (भुन) गया है | यही पर जो हम मसाला पिस कर लाये थे, अदरक लहसन और हरी मिर्च उसको भी डाल देते हैं |

champaranwala.com, Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – आलू पराठा रेसीपी
Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – आलू पराठा रेसीपी

अब हम एक टी स्पून करीब हल्दी पाउडर डाल देते हैं आप चाहे तो मसाले में भी डाल सकते हैं लेकिन हमें आलू को बढ़िया सा भूनना है ही तो यह मिल जाएगा इसी में इसलिए डाल रहा हूं | और एक टेबल स्पून लाल मिर्च डाल देते हैं | अब आमचूर पाउडर एक टी स्पून से ज़्यादा डाल देते हैं | और स्वाद अनुसार नमक डाल देते हैं| नमक उतना ही डालेंगे क्योंकि हमने आटा में भी एक टी स्पून नमक डाला है | अब इसको बढ़िया से मिला देंगे|

थोड़ा सा धनिया पत्ता काट के डाल देंगे, आलू का पराठे पर धनिया पत्ता डालने से टेस्ट ही  बदल जाता है इसका मिला देते हैं और अब इसको नीचे उतारकर ठंडा होने देंगे | इसको दूसरे बर्तन में रख देंगे|

अब पराठा बनाने के लिए तवा रख देते हैं चटनी पीस लेते हैं जब तक हमारा तवा गरम हो रहा है आंच धीरे कर देंगे हम चटनी पीस लेंगे |एक बात बताना ही मै भूल गया आलू हमारा हल्का गर्म होना चाहिए तब ही हम मैश  करेंगे तो आराम से मैश  होगा | अब कढाई में हम डालते जाएंगे आलू को ताकि हमारा मसाला भी नहीं जले | एकदम बढ़िया से  हाथों से मैश  करेंगे | अगर आलू ठंडा हो जाएगा तो बढ़िया से मैश  नहीं होगा फिर दानेदार हो जाएगा और पराठे फटना शुरू हो जाएंगे |

पराठा के लिए चटनी कैसे तैयार करें - Aalu ka Paratha Recipe in Hindi

Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – प्याज को बारीक बारीक काट के रख देंगे इसे बाद में चटनी में डालेंगे | सबसे पहले हम टमाटर हरी मिर्च और अदरख मिक्सी मशीन में पीस लेंगे | हम स्वाद अनुसार नमक डाल देते हैं. ज़्यादा से ज़्यादा एक टी स्पून बस, थोड़ा सा धनिया पत्ता काट देते हैं| अब इसमें कटा हुआ बारीक़ प्याज मिला लेंगे और  इसको एक बार चला लेंगे | हमारा  Best चटनी बनके तैयार हो गया है |

Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – अब चलते हैं पराठे बनाने | हमारा आटा भी गुथ गया है और मसाले भी हमने भून लिया है मसाला ठंडा हो गया था देर किस बात की चलते है पराठे बनाने | अब डो बनायेंगे और रखते जाएंगे इसमें हम आलू की फिलिंग भरते जायेंगे | जितना बड़ा डो होगा उतना ही हम आलू डालेंगे इसमें और इसे बंद कर देंगे और फिर गोल करेंगे एक बार सुखा आटा लगाएंगे और फिर हाथों से इसको बढ़ाएंगे इस तरह से|

 इसका दो फ़ायदा होता है, एक तो इसमें अगर आलू का दाना गया होगा तो बारीक़ हो जायेगा, और दूसरा यह बड़ा हो जाएगा, फिर पत्थर लगाकर हम इसको हल्के हाथों से बेलेंगे और पराठा रोटी से तो मोटा होता ही है आपको भी पता है| तो उसी हिसाब से हम इसको बेलेंगे |बेलने के बाद हम पराठा को गर्म तवा पे रख देंगे और फिर दूसरा पराठा हम ऐसे ही तैयार करेंगे | एक तरफ का पराठा पाक जाने पर  इसको हम पलट देंगे |

आंच लो से मीडियम रखेंगे आंच ज़्यादा तेज़ नहीं करेंगे | अब पराठा हमारा फूलना भी शुरू हो गया है तो जब तक पराठा फूलना शुरू ना हो जाये तब तक तेल, घी, मक्खन, रिफ़ाइन्ड जो भी आपको डालना ना डाले, जब आ जाए बढ़िया से इसमें रंग  तब डालें | तेल या घी अत्यादी डाले और चारों तरफ से बढ़िया से मिला देंगे|

अब इसको एकदम बढ़िया से हम करारा करेंगे | पराठे को हम थाली में रखते जाएंगे और इसी तरह हम सारा पराठा भरते भी जाएंगे और बनाते भी जाएंगे | पराठे भी बन गया है, चटनी भी बन गया है | आलू का पराठा के साथ टमाटर की चटनी, दही भी ले सकते है, आचार भी ले सकते है | अब सब कुछ हमारा तैयार है तो चलिए चलते हैं खाने और दोस्तों एवं मेहमानों को भी खिलने |

अगर यह Aalu ka Paratha Recipe in Hindi  पसंद आई हो तो अपने घर में बनाये और फिर हमें कमेंट कर के बताये की कैसा लगा | दोस्तों आप लोगों को कौन कौन से पराठे पसंद है कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर बताइएग, हम जरुर उसके बारे में लिखेंगे | बहुत बहुत धन्यवाद आशा है की आपको इस रेसिपी में बहुत मदत मिली होगी तो हम फिर मिलते हैं एक नई रेसिपी ब्लॉग के साथ | तब तक के लिए राम राम जी

  1. प्रश्न: आलू पराठा रेसिपी कितनी कठिन है?

    • उत्तर: आलू पराठा बनाना सामान्यत: साधू होता है, और यह आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
  2. प्रश्न: और विकल्प देखें, क्या मैं आलू पराठा में किसी और चीज़ का उपयोग कर सकता हूँ?

    • उत्तर: हाँ, आप चीज़, प्याज़, या पालक जैसी और सामग्रीयों का उपयोग कर सकते हैं, आपकी पसंद के अनुसार।
  3. प्रश्न: आलू पराठा की सर्वश्रेष्ठ तारीक़ा क्या है?

    • उत्तर: सर्दीयों के दिनों में घी के साथ गरमा गरम आलू पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
  4. प्रश्न: आलू पराठा को बनाने में कितना समय लगेगा?

    • उत्तर: आलू पराठा बनाने में सिर्फ 20-25 मिनट का समय लगता है, इससे यह एक त्वरित और स्वादिष्ट विकल्प है।
  5. प्रश्न: क्या यह रेसिपी शादी-विवाह और त्योहारों के लिए उपयुक्त है?

    • उत्तर: हाँ, आलू पराठा रेसिपी विभिन्न अवसरों पर अच्छी तरह से बनाया जा सकता है, जैसे कि शादी-विवाह, त्योहार या खुशी के मौके।
  6. प्रश्न: क्या मैं आलू पराठा को बच्चों के लिए बना सकता हूँ?

    • उत्तर: हाँ, आलू पराठा बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है, और उन्हें अच्छे से पसंद आ सकता है।
  7. प्रश्न: क्या मैं आलू पराठा को नाश्ते के रूप में बना सकता हूँ?

    • उत्तर: जी हां, आलू पराठा अच्छा नाश्ता है, और आप इसे दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सेवन कर सकते हैं।
  8. प्रश्न: क्या इसमें व्यंजन को रोटी के रूप में बनाया जा सकता है?

    • उत्तर: हाँ, आलू पराठा को रोटी के रूप में बनाया जा सकता है, जो एक साधारित और स्वादिष्ट विकल्प है।
  9. प्रश्न: क्या इसमें बचे हुए आलू एक दिन बाद रेसिपी को फिर से प्रयोग किया जा सकता है?

    • उत्तर: हाँ, आप बचे हुए आलू एक दिन बाद फिर से बना सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि वह सुरक्षित रूप से स्टोर किए गए हैं जैसे के फ्रिज़  में रखा गया हो |

3 thoughts on “Aalu ka Paratha Recipe in Hindi – 2023”

  1. Pingback: Mutton Masala Recipe - 3 Simple Steps Only

  2. Pingback: Gajar Ka Halwa - 4 Simple Step Only by Champaranwala

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

Join From Champaran Wala

बिलकुल नए रेसिपी के लिए अपने ईमेल आईडी से साईन अप करें |